BREAKING NEWS: 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो के नाम
2025 Nobel Peace Prize : नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी ने घोषणा की है कि 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेज़ुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो (Maria Corina Machado) को दिया गया है। उन्हें यह सम्मान लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की शांतिपूर्ण परिवर्तन प्रक्रिया के लिए उनके निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया है। 🌍 कौन हैं मारिया कोरीना मचाडो (Maria Corina Machado) ? मारिया कोरीना मचाडो वेनेज़ुएला की जानी-मानी राजनीतिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हमेशा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों , मानवाधिकारों की रक्षा , और राजनीतिक सुधार के लिए आवाज़ उठाई है। तानाशाही शासन के दौरान भी उन्होंने साहस के साथ लोकतंत्र की लड़ाई जारी रखी और कई बार उन्हें राजनीतिक प्रतिबंधों और धमकियों का सामना करना पड़ा। 🕊️ नोबेल कमेटी ने क्यों चुन Maria Corina Machado को? नोबेल कमेटी ने अपने बयान में कहा — “मारिया कोरीना मचाडो को वेनेज़ुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण संक्रमण के संघर्ष के लिए यह...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें